22nd August 2026

BREAKING NEWS

इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम; जानें सभी 12 राशियों का हाल

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

Advertisment

Surajpur Dance Viral Video : अश्लील डांस मामले में कार्रवाई, रेस्ट हाउस के दो अधिकारी निलंबित; तुरंत FIR दर्ज करने का आदेश

Media Yodha Desk Tue, Jan 13, 2026

Surajpur Dance Viral Video: वन विभाग के रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। वायरल वीडियो के आधार पर दो अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक वरिष्ठ अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना कुमेली स्थित वन विभाग रेस्ट हाउस में हुई थी। वीडियो सामने आते ही मामला सुर्खियों में आ गया और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

दो अधिकारी निलंबित

मामले में डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही और विभाग की छवि धूमिल करने का आरोप है।

तत्कालीन रेंजर को कारण बताओ नोटिस

वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर.सी. प्रजापति को भी इस मामले में जिम्मेदार मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे स्पष्ट जवाब मांगा गया है कि रेस्ट हाउस में इस तरह की गतिविधियां कैसे हुईं।

FIR दर्ज करने SP को पत्र

वन मंडल अधिकारी (DFO) ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में DFO ने पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखकर FIR दर्ज कराने और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन