27th August 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Advertisment

CG NEWS : मेमू ट्रेन में हादसा, यात्री के गिरने से हड़कंप...

Media Yodha Desk Mon, Oct 6, 2025

अभनपुर : मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था. जानकारी के अनुसार, राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट न मिलने के कारण उसने बिना टिकट यात्रा शुरू की. जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुंची, तो पारस टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा. इस दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी, और ट्रेन पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गया. हादसे में पारस गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पारस को उठाया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. उनकी इस त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी. वर्तमान में पारस का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि पारस मूल रूप से दुर्ग का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम कर रहा था.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन