6th August 2026

BREAKING NEWS

तहसीलदार और ग्रामीण के बीच जमकर विवाद, अभद्र व्यवहार के आरोप से मचा हड़कंप...

शराब-गुटका समेत नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक

पूर्व सचिव की जमानत याचिका खारिज, हाईकोर्ट ने पेपर लीक को बताया हत्या से भी जघन्य अपराध

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर हुआ सक्रिय, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

लाभार्थियों को अब मिलेगी ₹300 प्रतिदिन मजदूरी, जानें नई व्यवस्था

Advertisment

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता : लूटकांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिगों पर विधिसम्मत कार्रवाई

Media Yodha Desk Sat, Jul 25, 2026

रिपोर्ट:- थाना लालपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम देवरहट निवासी श्रीमती धरमीन बाई पति नेतराम (उम्र 55 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 22/07/26 को रात्रि मे पति नेतराम दोनो खाना खाकर सो गये थे कि रात्रि करीबन 12.30 बजे दोनो बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर निकल रहे थे उसी समय 01 अज्ञात व्यक्ति आया और उसके पीछे पीछे 03-04 लोग आ गये सभी के मुंह में कपडा बंधा था, प्रार्थिया धरमीन बाई को धक्का देते हुये कमरे में ले गये और पति द्वारा छुडाने की कोशिश करने पर किसी चीज से उनके सिर को मारे और दोनो के मुंह को बंद करके चाकु दिखाकर बोलने लगे की आवाज मत करना नहीं तो मार देंगें और प्रार्थिया के गले, कान, कमर, पैर, नाक मे पहने सोने चांदी के जेवर एवं पति नेतराम के गले मे पहने माला, अंगुठी, घडी एवं घर के पेटी मे रखे 8-9 हजार नगदी रकम को लुट कर बोले की किसी को बाताओगे तो जान से मार देंगे कहकर वे लोग भाग गए। लुटे हुये जेवर 3 ग्राम का सोने का टाप्स, 6 ग्राम मनचली 13 नग सोने का, 1/2 ग्राम सोने का फुल्ली, 50 तोला चांदी का करधन, 10 तोला चांदी का पायल, 6 मासा पदूम सोने का, 3 ग्राम चांदी का अंगुठी, हाथ घडी, मोबाइल, नगदी 8-9 हजार रूपये लूट की रिपोर्ट में थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 309(4),331(6) बी.एन.एस. के तहत कायम कर विवेचना में लिया गया।

निर्देश:- प्रकरण संपत्ति संबंधी अपराध की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए लुट गए संपत्ति की शत् प्रतिशत बरामद करने निर्देशित किया गया जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं लालपुर पुलिस का संयुक्त टीम गठित रवाना किया गया।

जप्ती/गिरफ्तारी:- पतासाजी के दौरान पुलिस टीम के द्वारा बेसिक पुलिसिंग करते हुये आसपास सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन एवं पुर्व मे चोरी किये चोरो की गतिविधियों तथा उनका पुर्व आपराधिक रिकार्ड की जानकारी एकत्र कर मुखबीर सहायता से संदेही आरोपी सोनु टंडन, देवी टंडन को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर अपने साथी शैलेन्द्र टंडन, आर्यन जोशी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लुट के घटना को अंजाम देना बताये जाने पर सभी आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालक के संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जिसमे आरोपी सोनु टंडन, देवी टंडन निवासी पीपरखुंटा के द्वारा अपने साथी शैलेन्द्र टंडन, आर्यन जोशी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों के साथ ग्राम देवरहट मे प्रार्थिया धरमीन बाई को बाजार मे सोना चांदी के गहना पहने देखकर उसके घर से लुटपाट की योजना बनाकर दिनांक 22/23.07.2026 के दरम्यानी रात्रि लगभग 12.30 बजे घर मे शैलेन्द्र टंडन, आर्यन जोशी एवं 04 विधि से संघर्षरत बालकों के द्वारा जाकर प्रार्थिया एवं उसके पति को हाथ मे रखे चाकू, हसिया, हथौड़ी से भयभीत करते हुये विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा प्रार्थिया के पति नेतराम साहू के सिर पर वार कर चोट पहुंचाते हुये, प्रार्थिया के पहने जेवरात को निकलवाकर, गले मे पहने सोने की मंचली को हसिया से काटकर एवं अन्य सोने चांदी के जेवरात को लुटपाट करते भाग गये एवं देवी टंडन, सोनु टण्डन के द्वारा मोटरसायकल से प्रार्थिया के घर के आसपास आने जाने वालो की रेकी करते रहे। लुटपाट किये गये संपत्ति को आपस मे बांट लिये थे, सभी आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालकों से 05 नग सोने का मनचली, 01 चांदी का करधन 50 तोला, 01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी टाप्स, 01नग चांदी का अंगुठी, 01 सोने का पदुम, 01 मोबाइल, नगदी रकम 8650 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त चाकु को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी 1. देवी टंडन पिता मनोज उम्र 26 वर्ष निवासी 26 वर्ष निवासी 2. सोनू टंडन पिता अमृत लाल उम्र 23 वर्ष 3. शैलेन्द्र टंडन पिता हीरालाल उम्र 18 वर्ष 4.आर्यन जोशी उर्फ लेडी पिता सतदास उम्र 18 वर्ष सभी निवासी पीपरखुंटा, थाना लालपुर को दिनांक 25.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड मे पेश किया गया।

कार्यवाही मे भुमिका:-
उक्त कार्यवाही मे उपनिरी.सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), उपनिरी. सुन्दरलाल गोरले (प्रभारी, थाना लालपुर), प्रउप निरी. सीमा, प्र.आर. नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, डोमरु सिंह, सुरेन्द्र कुर्रे, रवि जांगड़े आर. हेमसिंह ठाकुर, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, गिरीराज, राहुल यादव, रमाकांत डहरिया, तोरन सोनवानी, रामकिशोर कश्यप, देवेन्द्र नागरे म.आर.प्रेमलता टण्डन की अहम भुमिका रही।

जप्ती:-
05 नग सोने का मनचली, 01 चांदी का करधन 50 तोला, 01 जोड़ी पायल, 01 जोड़ी टाप्स, 01नग चांदी का अंगुठी, 01 सोने का पदुम, 01 मोबाइल, नगदी रकम 8650 रूपये एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू

गिरफ्तार आरोपी का नाम:-
1. देवी टंडन पिता मनोज उम्र 26 वर्ष निवासी 26 वर्ष निवासी
2. सोनू टंडन पिता अमृत लाल उम्र 23 वर्ष
3. शैलेन्द्र टंडन पिता हीरालाल उम्र 18 वर्ष
4. आर्यन जोशी उर्फ लेडी पिता सतदास उम्र 18 वर्ष
सभी निवासी पीपरखुंटा, थाना लालपुर

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन