17th June 2026

BREAKING NEWS

दिनदहाड़े इंजीनियर से लूट, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

सिंचाई विभाग का कर्मचारी 1 लाख रुपये लेते हिरासत में

सीएम साय ने कहा- तेज़ी से बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

गौ सेवा आयोग अध्यक्ष पर हमले की कोशिश, कार को मारी टक्कर; नशे में धुत दो बाइक सवार गिरफ्तार

रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी

Advertisment

राजधानी में देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प : इलाके में तनाव का माहौल; भारी पुलिस बल तैनात

Media Yodha Desk Sun, Mar 29, 2026

रायपुर : राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मोमिन पारा और बढ़ई पारा इलाके में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत बाइक टक्कर को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि बढ़ई पारा के कुछ नाबालिग लड़कों की बाइक से टक्कर के बाद मोमिन पारा के युवकों से रात लगभग साढ़े 10 से 11 बजे के बीच विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसमें बड़े भी शामिल हो गए।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस हमले में तीन युवकों के सिर फट गए, जबकि दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग देर रात तक थाने में मौजूद रहे, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर 50 से अधिक पुलिस जवानों और अधिकारियों को तैनात किया गया। वहीं मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

इस पूरे मामले पर एसीपी आजाद चौक इशु अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की विवेचना जारी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार रात से ही अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन