18th June 2026

BREAKING NEWS

8 साल के बच्चे की खतरनाक शरारत, पेट्रोल डालकर बाइक में लगाई आग, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

डायल-112 के आरक्षक पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार, जवान घायल

कृषि विस्तार अधिकारी से 57 लाख की ठगी, 1.05 करोड़ का दिया था झांसा

अब मंत्रालय में रिटायर्ड कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी, युवाओं की जगह बुजुर्गों की एंट्री

रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बड़ी सौगात, जल्द शुरू होगी अकासा एयरलाइंस की नई फ्लाइट सेवा

Advertisment

कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनी : किराए के मकान में पिता-बेटे के मिले शव, जहर खाकर आत्महत्या की आशंका

Media Yodha Desk Sun, Mar 15, 2026

दुर्ग : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में पिता और बेटे का एक साथ शव मिला है। घटना आपापुरा के भोईपारा क्षेत्र की है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 70 साल के अरुण टंडिया और उनके 35 साल के बेटे पंकज टंडिया के रूप में हुई है। दोनों कुछ महीने पहले ही भोईपारा में किराए के मकान में रहने आए थे। इससे पहले वे शहर के किसी दूसरे इलाके में रहते थे।

शनिवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को शक हुआ। आसपास के लोगों ने पहले आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। पार्षद ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जब अंदर देखा गया तो पिता और बेटे दोनों के शव कमरे में पड़े थे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन