16th August 2026

BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री ने दिया विकसित छत्तीसगढ़ का संदेश

1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण को मिला नया अध्यक्ष, सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे की नियुक्ति

‘सच्ची कोशिशों के अच्छे नतीजे’— सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत 5 कॉमेडियन्स के खिलाफ केस किए खत्म

Advertisment

पुलिसकर्मी की पिटाई से सफाई कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर : परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच की मांग तेज

Media Yodha Desk Wed, Apr 8, 2026

अभनपुर : गोबरा नवापारा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी के साथ थाने में मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जुगे माचखंड के साथ गोबरा नवापारा थाने में पदस्थ आरक्षक हुलास साहू ने मारपीट की है, जिससे पीड़ित का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने थाने में प्रदर्शन किया और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आरक्षक हुलास साहू पीड़ित को नाली सफाई के बहाने थाने लेकर आया था। इसी दौरान चोरी की एक घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए उसके साथ मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई, जिससे जुगे माचखंड गंभीर रूप से घायल हो गया।

पीड़ित के परिजन, मोहल्ले के लोग एवं नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी संख्या में पीड़ित के साथ गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के अध्यक्ष राम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने थाने पहुंचकर आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन