26th June 2026

BREAKING NEWS

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में एक दिवसीय सायबर फारेंसिक कार्यशाला आयोजित

Media Yodha Desk Tue, Dec 30, 2025

रक्षित केन्द्र मुंगेली के मीटिंग कक्ष में दिनांक 29.12.2025 को मुंगेली पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन पर मुंगेली पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो (विवेचको) को साइबर संबंधी अपराधों की बढ़ती चुनौतियों से निपटने एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर पुलिस उत्कृष्ठ विवेचना के लिए एवं पुलिस जांच/विवेचना में फारेंसिक क्षेत्र में विशेषज्ञ बनाने के लिये सायबर फारेंसिक का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में डिजिटल युग में अनेक प्रकार की साइबर अपराधों से निपटने एवं घटित घटनाओं में इलेक्ट्रानिक साध्य एकत्रित कर प्रकरण न्यायालय पेश करने व डिजिटल सुरक्षा, डेटा संग्रह, और आईटी एक्ट के बारे में प्रशिक्षित कर अपराधियो को सजा दिलाने कार्यशाला आयोजित की गयी।

कार्यशाला में छ.ग. राज्य के प्रमुख शाखा फोरेंसिक रायपुर के डॉ. विक्रांत सिंह ठाकुर (सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर) के द्वारा मुंगेली पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों को अपराधो एवं साइबर अपराधों की जांच, विवेचना में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य एकत्रित करने प्रशिक्षण दिया गया व साइबर अपराधों से संबंधित कानूनों और नियमों की जानकारी के साथ विभिन्न सरकारी पोर्टलों के बारे में भी जानकारी प्रदाय किया गया।

कार्यशाला में साइबर अपराधों की जांच और विवेचना की प्रक्रिया को समझाने पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल साक्ष्यों के संग्रहण और साइबर फोरेंसिक तकनीकों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से निपटने के लिए नवीनतम उपकरणों और तकनीकों के उपयोग की जानकारी भी दी गई साथ ही साइबर अपराधियों की पहचान करना व उनकी कार्यप्रणाली को समझना और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारी विवेचक उपस्थित रहे।write something...

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन