14th August 2026

BREAKING NEWS

आज इन राशियों पर बरसेगी किस्मत, करियर और धन के मामले में मिलेगा बड़ा लाभ; जानें मेष से मीन तक भविष्यफल

मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा एक्शन, अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

Advertisment

CG News : देर रात फ्लैट में भड़की भीषण आग, लाखों का नुकसान, मची अफरा-तफरी

Media Yodha Desk Wed, May 6, 2026

बिलासपुर : सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी अपार्टमेंट के चौथे माले के फ्लैट में अचानक आग लग गई. देर रात करीब 1.30 बजे हुई इस घटना से अपार्टमेंट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए, सूचना पाकर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, आग की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, प्रापर्टी डीलिंग का काम करने वाले यश रेलवानी अपनी मां और बहन के साथ मंगला स्थित भाटिया रेसीडेंसी के चौथे माले में रहते है. देर रात अचानक उनकी बहन की तबियत खराब हुई और यश रेलवानी अपनी बहन और मां को लेकर अस्पताल चले गए. रात लगभग डेढ़ बजे के बीच फ्लैट के बाजू में रहने वाले पड़ोसी ने यश को सूचना दी कि घर से आग की लपटे निकल रही है.

फ्लैट मालिक जब तक वहां पहुंच पाते की आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे फ्लैट के कमरों फैल गई और इस भयानक आगजनी में घर के अंदर रखे घरेलू समान पूरी तरह आग की चपेट में जलकर खाक हो गया. आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लग जा सका है. गनीमत रही कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ. लेकिन घर में रखे हुए लाखों रुपए का सामान जल गए. आग लगने की वजह साफ नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन