14th August 2026

BREAKING NEWS

जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना; देखें पूरी लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस से पहले 101 आजीवन कैदियों को मिली आजादी, अच्छे आचरण पर शासन ने किया रिहा

भारत-श्रीलंका मुकाबला कब और कितने बजे होगा शुरू? नोट कर लें मैच की टाइमिंग

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 घायल… 6 अब भी लापता

PM मोदी के भावुक पोस्ट ने छुआ लोगों का दिल, पढ़ें क्या लिखा

Advertisment

Plastic Factory Fire News : रायपुर में प्लास्टिक फैक्ट्री में भयानक आग, गोदाम पूरी तरह चपेट में; 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में जुटीं

Media Yodha Desk Thu, Apr 30, 2026

Plastic Factory Fire News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अब तक दमकल की 5 गाड़ियां आग बुझाने के कार्य में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरे प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार बढ़ती जा रही है और उसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है।

यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही संभव होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन