13th August 2026

BREAKING NEWS

खेल छोड़ अद्भुत नजारा देखने लगे लोग; देखें VIDEO

रिहायशी इलाके में फिर दिखे भालू, घर का गेट पार करते CCTV में हुए कैद; दहशत में लोग

भंसाली किराए भंडार और नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

27 मौतें, 13 साल का इंतजार खत्म होने को तैयार, 31 अगस्त को झीरम कांड पर आएगा बड़ा फैसला

लाल किला हमले पर UN रिपोर्ट का बड़ा खुलासा, अल-कायदा से जुड़े संगठन AQIS का सामने आया नाम

Advertisment

Mungeli News : मुंगेली में तलवार लहराकर फैला रहा था दहशत, सरगांव पुलिस ने आरोपी को दबोचकर भेजा जेल

Media Yodha Desk Sun, May 17, 2026

मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित गश्त, बीट भ्रमण तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरगांव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को तलवार सहित गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 15.05.2026 को थाना सरगांव पुलिस को बीट भ्रमण एवं पेट्रोलिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नगर पंचायत कार्यालय के पास एक व्यक्ति हाथ में तलवार लहराते हुए राहगीरों को भयभीत कर रहा है तथा क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेंद्र लहरे पिता शिव शंकर लहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम अमेरी थाना सकरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का रहने वाला बताया जिसके अधिपत्य से एक धारदार तलवार को जप्त कर आरोपी महेंद्र लहरे के विरुद्ध थाना सरगांव में धारा 25, 27 आयुध अधिनियम के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार कर दिनांक 16.05.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सरगांव उप निरीक्षक संतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक भागबली जांगड़े, आरक्षक सूरज धुरी, विश्वनाथ राजपूत एवं रिपन बनर्जी की सराहनीय भूमिका रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन