18th August 2026

BREAKING NEWS

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

सुप्रिया श्रीनेत-नेहा राठौर की बढ़ी मुश्किलें, रायपुर में FIR दर्ज; भ्रामक वीडियो वायरल करने का आरोप

Advertisment

न्यायधानी में उठाईगिरी का बड़ा मामला : कार में रखा लाखों रुपए से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, CCTV में कैद हुई वारदात

Media Yodha Desk Sun, Mar 8, 2026

बिलासपुर : न्यायधानी में शनिवार रात व्यापारी के साथ उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है. दुकान बंद करने के दौरान कार में कैश रखा दिया गया था. इस दौरान अज्ञात आरोपी मौका पाकर कार का गेट खोलकर पैसों से भरा बैग लेकर भाग निकला. इस बैग में लगभग 8 रुपए कैश थे. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, शहर के व्यापार विहार छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक 8 लाख रु की उठाईगिरी के शिकार हो गए हैं.

उन्होंने शनिवार रात्रि करीब 08:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर अपनी कार में रखी. इसके पश्चात वे दुकान का शटर बंद कर रहे थे. उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार का दरवाजा खोलकर कार में रखे बैग लेकर भाग निकला. बैग में करीब 8 लाख रुपए थे.

घटना की सूचना पर एसएसपी रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी की पतासाजी करने पुलिसकर्मियों के दिशा निर्देश दिए. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी आया है, जिसमें चोर की पूरी गतिविधि नजर आ रही है. घटना के बाद पुलिस ने शहर व आसपास के थानों को अलर्ट किया है. रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थानों में चौकसी बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन