5th August 2026

BREAKING NEWS

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नियम बदले, अब AgriStack से ही होगी खरीदारी, 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन जरूरी

छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, उत्तरी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

गणेश जी की कृपा से चमकेगा भाग्य, इन राशियों को मिलेगा धन-करियर में लाभ

छत्तीसगढ़ में इस दिन रहेगी छुट्टी, CM साय ने किया बड़ा ऐलान

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बड़ा मोड़, तेहरान-ओमान की बढ़ी नजदीकी, क्या युद्ध पर लगेगा ब्रेक?

Advertisment

CG Crime : सिनेमा हॉल बना अखाड़ा! Spider-Man देखने पहुंचे युवकों के बीच खूनी झड़प, लात-घूंसों के बाद चले हथौड़े

Media Yodha Desk Mon, Aug 3, 2026

जगदलपुर: Spider-Man: Brand New Day का क्रेज हर किसी पर छाया हुआ है। फिल्म को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन जगदलपुर में यही उत्साह अचानक हिंसक बवाल में बदल गया। झंकार टॉकीज में स्पाइडर मैन फिल्म देखने पहुंचे युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले, वहीं टेबल और कुर्सियां भी एक-दूसरे पर फेंकी गईं।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक युवक पर हथौड़े से हमला किया गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर छह टांके लगाए गए।

घटना के बाद झंकार टॉकीज में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन