19th August 2026

BREAKING NEWS

प्रेम, धन और निवेश में आज खुलेंगे किस्मत के दरवाजे! जानें किन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

शासकीय लोहे के पाइप चोरी का फरार मुख्य आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का इंतजार खत्म, जानें कब और कहां देख सकेंगे LIVE मैच

मृत्युदंड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, फांसी के मौजूदा तरीके को बदलने की याचिका खारिज

ऑटो चालक की शर्मनाक हरकत! छात्रा को घर पहुंचाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप; लोगों ने पकड़कर की जमकर पिटाई

Advertisment

CG Rape Case : बेड में पड़ी 90 साल की महिला के साथ रेप, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Media Yodha Desk Fri, Feb 27, 2026

CG Rape Case: भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिसने समाज को स्तब्ध कर दिया है। चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना भाटापारा ग्रामीण में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 89 वर्षीय माता, जो पूरी तरह असहाय और बिस्तर पर हैं। जिनके साथ रात के समय आरोपी दीपक टंडन ने दुष्कर्म किया।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि, आरोपी पूर्व में भी रात के समय घर में घुसकर पीड़िता के साथ गलत कृत्य कर चुका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 64, 64(2)(ड) एवं 332 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक टंडन उर्फ चुटू (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम मोपका, थाना भाटापारा ग्रामीण, को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूर्ण की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन