21st August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Balrampur Road Accident : छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर पर बारातियों से भरी बस पलटी, 9 की मौत, 80 घायल

Media Yodha Desk Mon, Jan 19, 2026

Balrampur Road Accident: झारखंड़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छत्तीसगढ़-झारखंड बॉर्डर से लगे लातेहार में भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 80 लोग घायल हुए हैं। लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा घाटी में बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की लाशें सड़क पर बिखरी रहीं। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचने के बाद लोगों को अस्पताल भेजा गया। हादसे के पीछे बस का ब्रेक फेल बताया जा रहा है। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री ने इलाज के निर्देश दिए हैं। मरने वाले सभी लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले थे।

जानिए हादसा कैसे और कहां हुआ ?

दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के 87 लोग ज्ञान गंगा स्कूल की बस में सवार होकर झारखंड के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के लोध गांव सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे। ओरसा बंगलादारा घाटी में उतरते समय बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया। इस दौरान तेज रफ्तार बस पीडब्ल्यूडी के रोड सेफ्टी गार्ड को तोड़ते हुए पेड़ से टकराकर करीब 20 फीट खाई में जाकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हालात पर दानों राज्य़ों के सीएम की नजर

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लातेहार के उपायुक्त को निर्देश दिया कि घायलों को उचित और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भीषण हादसे में यात्रियों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। शोक की इस कठिन घड़ी में मैं दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल यात्रियों के इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन