19th June 2026

BREAKING NEWS

1 जुलाई से घर बैठे लगाएं बायोगैस प्लांट, जानिए पोर्टल पर कैसे करें रजिस्ट्रेशन

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा... आंधी-तूफान से फैक्ट्री की दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

4 घंटे मंत्रियों और BJP नेताओं संग हुई अहम चर्चा

इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन लाभ से बढ़ेगा बैंक बैलेंस, जाने सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का द

Advertisment

CG : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 8 साल के बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Media Yodha Desk Tue, Oct 7, 2025

बिलासपुर: मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. झोलछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की जान जाने का आरोप है. परिजनों का आरोप है कि 8 वर्षीय बच्चे की मौत डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण हो गई है. सोमवार को परिजनों ने उसे सिम्स लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगांव थाना इलाके के धरदई गांव का है. रविंद्र यादव अपने बेटे को बच्चे सोमवार सुबह सिम्स लेकर पहुंचे थे. बच्चे की हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसके चलते उसे फीवर और सर्दी हो चुका था. लेकिन सिम्स पहुंचने तक 8 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने बताया कि उनका बेटा युग यादव 8 वर्ष का था और कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया था. जहां वह बीमार हो गया, घर के लोगों ने एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया. इलाज के दौरान झोलाछाप डाक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद बच्चे की तबीयत और भी बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लाए, इसके बाद भी बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो सका. सोमवार को परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हैं.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन