26th June 2026

BREAKING NEWS

कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

235 की मौत, 39,000 से अधिक लापता, मलबे में जिंदगी की तलाश जारी

मासूम की मौत के बाद ट्रक चालक ने दो बार तोड़ा पुलिस बैरिकेड, मची अफरा-तफरी

कमर्शियल LPG सप्लाई पर सरकार ने हटाया बैन, थोक खरीद 50% तक हुई बहाल

नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, INSAS-SLR समेत हथियारों का जखीरा और 24 लाख रुपये जब्त

Advertisment

Raipur Magneto Mall Case : नाबालिग समेत 7 लोग गिरफ्तार, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा

Media Yodha Desk Sat, Dec 27, 2025

Raipur Magneto Mall Case: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मैग्नेटो मॉल में बीते 24 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर आज एक बार फिर माहौल गरमा गया। मामले में 7 कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में गिरफ्तारी देने पहुंचे, लेकिन तय रणनीति के तहत सिविल लाइन थाना जाने के बजाय पुलिस को चकमा देते हुए सीधे तेलीबांधा थाना पहुंच गए। यहां कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने मुख्य मार्ग पर बैठकर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बता दें कि अचानक हुए इस प्रदर्शन से पुलिस भी सतर्क हो गई और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर नारेबाजी करते रहे और गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग कर रहे है।

सिविल लाइन में किए गए थे कड़े सुरक्षा इंतजाम, तेलीबांधा थाना पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता

दरअसल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पहले घोषणा की थी कि वे सिविल लाइन थाने में गिरफ्तारी देंगे। इसे देखते हुए वहां कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पुलिस को केवल गिरफ्तारी देने की सूचना थी, लेकिन चक्काजाम की कोई जानकारी नहीं थी। इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रणनीति बदलते हुए सीधे तेलीबांधा थाना पहुंचकर मुख्य सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

बजरंग दल ने दी ये चेतावनी

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तार किए गए 7 कार्यकर्ताओं को तुरंत नहीं छोड़ा गया, तो हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। बजरंग दल नेताओं ने यह भी ऐलान किया है कि अगर पुलिस गिरफ्तारी नहीं लेती है, तो कार्यकर्ता अनिश्चितकाल तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं के चलते इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं कानून-व्यवस्था को देखते हुए थाना परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन