22nd August 2026

BREAKING NEWS

बिलासपुर में महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! सरकारी कर्मचारी भी ले रहे थे लाभ, अब होगी वसूली

सौरभ चंद्राकर ने जताया जान का खतरा, भारत लौटने से पहले मांगी सुरक्षा; सट्टा नेटवर्क के राज खोलने का दावा

वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट

चमोली टनल हादसे में छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत, CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

1000 से अधिक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Advertisment

Raipur News : राजधानी के 6 प्रमुख मार्ग बने नो-फ्लैक्स जोन, सिर्फ सरकारी विज्ञापनों को मिलेगी अनुमति

Media Yodha Desk Mon, Jan 19, 2026

Raipur News : राजधानी रायपुर के आधा दर्जन मार्ग ऐसे हैं, जहां अब बैनर-पोस्टर लगाए तो खैर नहीं. नगर निगम ने इन मार्गों को नो फ्लैक्स जोन केवल घोषित किया है. शासकीय विज्ञापनों को इन पर केवल शासकीय विज्ञापनों के प्रसार की छूट दी गई है. एमआईसी के निर्णय अनुसार, नगर निवेश विभाग उड़नदस्ते ने इन प्रमुख मार्गों को नो फ्लैक्स जोन के सार्वजनिक बोर्ड लगाकर आगाह किया है.

इन मार्गो में जीई मार्ग अंतर्गत टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होकर तेलीबांधा थाना चौक मुख्य मार्ग, पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज मुख्य मार्ग तक, शहीद भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल लिंकिंग रोड ट्रैफिक सिग्नल तक, एनआईटी रायपुर से गोल चौक होकर रायपुरा चौक मुख्य मार्ग तक, जयस्तंभचौक से सिटी कोतवाली चौक होकर बिजली आफिस चौक मुख्य मार्ग तक, महिला पुलिस थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक मुख्य मार्ग तक के प्रमुख मार्ग को नो फ्लैक्स जोन घोषित कर दिया गया है.

रोजाना निगरानी और सख्ती के निर्देश

महापौर मीनल चौबे, नगरीय नियोजन विभाग के अध्यक्ष मनोज वर्मा, निगम आयुक्त विश्वदीप ने जोन आयुक्तों और नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को नियमित रूप से प्रतिदिन सतत मानिटरिंग कर अभियान चलाते हुए इसका पालन कड़ाई से सुनिश्चित करने निर्देशित किया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन