27th August 2026

BREAKING NEWS

जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

नेपाल में फंसे CG के लोगों की मदद के लिए कंट्रोल रूम एक्टिव, CM साय ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

छत्तीसगढ़ के इस जिले में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, 7 संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन सतर्क

Advertisment

Korba Balco plant Accident : 20 साल पुराना ESP प्लांट अचानक गिरा, कोरबा में बड़ा हादसा टला

Media Yodha Desk Fri, Oct 3, 2025

कोरबा: बालको प्लांट में 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक गिर गया. गनीमत रही कि इस दौरान आस-पास कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा जनहानि हो सकती थी.

सेपको कंपनी ने 2004-05 में बालको एल्यूमिनियम प्लांट में इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र का निर्माण किया था. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है. हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए जा रहे हैं. स्थानीय कर्मचारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, और सुरक्षा नियमों की अनदेखी हो रही है.

2009 में बालको प्लांट में एक बड़ा हादसा हुआ था जब निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी, जिसमें कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी. इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराई गई कंपनियों में से एक सेपको के खिलाफ मामला अभी भी अदालत में चल रहा है. फिलहाल ताजा मामले में संयंत्र प्रबंधन की की ओर से किसी तरह का कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन