20th June 2026

BREAKING NEWS

प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और होल्डिंग एरिया की सुविधा

मकर राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, पूरा होगा लंबे समय से अटका बड़ा काम; जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

चरित्र शंका में पति बना हैवान, पत्नी का मुंडन कर जबरन पिलाया पेशाब, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

Advertisment

Chhattisgarh Budget 2026-27 : 18 साल की बच्चियों को मिलेगी 1.5 लाख रुपये की राशि, महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान

Media Yodha Desk Tue, Feb 24, 2026

Chhattisgarh Budget 2026-27:  छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं. महिलाओं की आत्मनिर्भरता के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना की शुरुआत की जाएगी. रानी दुर्गावती योजना के तहत बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी.

जानिए महिलाओं के लिए क्या है खास –

रानी दुर्गावती योजना : बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपए की राशि दी जाएगी.
मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना : इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को धार्मिक केंद्रों का भ्रमण कराया जाएगा. इस योजना के जरिए महिलाओं के विकास पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाएगा.
महतारी वंदन योजना पर बड़ा ऐलान : सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए महतारी वंदन योजना पर 8200 करोड़ का प्रावधान किया है.
प्रदेश में बनेंगे 250 महतारी सदन : सरकार ने ऐलान किया है कि प्रदेश में 250 महतारी सदन बनेंगे, जसके लिए 75 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
मितानिन कल्याण निधि : सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए मितानिन कल्याण निधि पर 350 करोड़ का प्रावधान किया है.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना की शुरुआत से लेकर अब तक 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है. छत्तीसगढ़ में 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश की आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 800 करोड़ रुपए का बजट बनाया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन