10th August 2026

BREAKING NEWS

स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

राहुल द्रविड़ के बाद VVS लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के कोच? पूर्व बल्लेबाज ने खोला बड़ा राज

छत्तीसगढ़ में 12 अगस्त को रहेगी सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज समेत ये संस्थान रहेंगे बंद

रायपुर में आज भव्य तिरंगा यात्रा, इंडोर स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब

असम में बाढ़ का कहर... मृतकों की संख्या 100 पहुंची, कई जिलों में हालात अब भी गंभीर

Advertisment

CMO Transfer List : छत्तीसगढ़ में 15 अधिकारियों के तबादले, निलंबित CMO की हुई वापसी

Media Yodha Desk Sun, Jun 14, 2026

रायपुर : नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 15 नगर पालिकाओं के सीएमओ का तबादला कर दिया है। जारी स्थानांतरण आदेश के साथ ही एक सीएमओ को निलंबन से बहाल करते हुए वापस सीएमओ की कुर्सी सौंप दी है। एक कर्मचारी की भी निलंबन से बहाली आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश पर गौर करें तो एक सीएमओ और एक सहायक राजस्व अधिकारी की निलंबन से बहाली करते हुए पदस्थापना दी गई है।

सीएमओ को निलंबन से बहाल कर दूसरी मर्तबे सीएमओ की मलाईदार कुसी राज्स सरकार ने सौंप दी है। जाारी आदेश पर नजर डालें तो निलंबन बहाल करते हुए विभागीय जांच को जारी रखने का निर्देश दिया है। विभागयी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी कर, किरण पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी "ग" वर्ग के विभागीय जांच को जारी रखते हुए तथा उन्हें निलंबन से बहाल कर, प्रशासनिक दृष्टि से समान सेवा शर्तों एवं निबंधनों के अधीन अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा में पदस्थ किया जाता है। इनके विरूद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुणदोष के आधार पर पृथक से किया जायेगा।

ss

aa

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन