: शेयर बाजार में गिरावट: सप्ताह के पहले दिन बाजार में कमजोरी
admin Mon, Jun 24, 2024
सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
आज का रुझान नकारात्मक और कमजोर रहा। वैश्विक बाजार में कमजोरी और विदेशी फंडों की निकासी के कारण शेयर बाजार में गिरावट आई। रिकॉर्ड बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार नीचे आ गया। इसके साथ ही रुपये का कारोबार भी सीमित दायरे में रहा।प्रमुख सूचकांकों में गिरावट
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों वाला सूचकांक शुरुआती कारोबार में 463.96 अंक गिरकर 76,745.94 पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 149.6 अंक की गिरावट के साथ 23,351.50 पर कारोबार कर रहा था।स्थानीय मुद्रा पर असर
विदेशी मुद्रा व्यापारियों के अनुसार, अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला और इसके लाभ को सीमित किया। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 83.45 प्रति डॉलर पर आ गया| जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त थी। शुक्रवार को रुपया 83.63 प्रति डॉलर तक गिरा था | और अंत में 83.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। [caption id="attachment_3882" align="aligncenter" width="1024"]इन कंपनियों को हुआ लाभ
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील नुकसान में रहीं। वहीं, सन फार्मा, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने लाभ कमाया। SUV खरीदने वालों के लिए शानदार अवसरइन लोगों को हुआ नुकसान
अन्य एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग नुकसान में रहे। वहीं, जापान का निक्केई लाभ में रहा। ज्यादातर अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।शेयर बाजार की स्थिति
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,790.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.82 पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड ऑयल वायदा 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन