10th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

गेमर्स के लिए सुनहरा मौका : US Air Traffic Control में भर्ती, 1.4 करोड़ तक सैलरी पैकेज

Media Yodha Desk Thu, Apr 16, 2026

US Air Traffic Control Recruitment : क्या आप घंटों तक स्क्रीन के सामने बैठकर 'Fortnite' जैसे गेम्स में दुश्मनों को धूल चटाते हैं? अगर हां, तो आपकी यह स्किल अब आपको करोड़पति बना सकती है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा. अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स (ATC) की भारी कमी के बीच, फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने एक बेहद दिलचस्प भर्ती अभियान शुरू किया है. अब अमेरिकी सरकार सीधे तौर पर गेमर्स को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बनने के लिए आमंत्रित कर रही है.

यह गेम नहीं, एक करियर है

FAA ने हाल ही में एक नया विज्ञापन जारी किया है जिसमें 'Xbox One' के लोगो और 'Fortnite' जैसे लोकप्रिय गेम की झलक दिखाई गई है. विज्ञापन का संदेश साफ है: "क्या आप चुनौती के लिए तैयार हैं? आप इसके लिए ट्रेनिंग ले रहे थे. एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बनें. यह कोई खेल नहीं, एक करियर है." सरकार का मानना है कि गेमर्स के पास वह 'हार्ड स्किल्स' पहले से मौजूद हैं, जो एक सफल कंट्रोलर के लिए जरूरी होती हैं.

Salary Package क्या होगा 

इस नौकरी की सबसे बड़ी खूबी इसका वेतन है. FAA के मुताबिक, इस करियर पथ पर चलने वाले युवा सिर्फ तीन साल की सर्विस के बाद $155,000 (लगभग 1.4 करोड़) तक का सालाना वेतन पा सकते हैं. मोटी कमाई के साथ-साथ यह लाखों लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली एक जिम्मेदारी भरी जॉब है.

गेमर्स ही क्यों?

परिवहन सचिव सीन डफी (Sean Duffy) के अनुसार, गेमिंग के जरिए युवाओं में हैंड-आई कोर्डिनेशन, जटिल वातावरण में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और घंटों स्क्रीन पर ध्यान केंद्रित करने की आदत विकसित हो जाती है. यही कारण है कि अब सेना और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के बाद FAA भी इस टैलेंट पूल का इस्तेमाल करना चाहता है.

भारी कमी से जूझ रहा है विभाग

वर्तमान में FAA के पास 11,000 कंट्रोलर काम कर रहे हैं और 4,000 ट्रेनिंग में हैं, लेकिन विभाग को हजारों और कर्मियों की जरूरत है. पिछले एक दशक से विभाग कर्मचारियों की कमी, कठिन ट्रेनिंग और बीच में ही काम छोड़ने वाले लोगों (washout rate) की समस्या से जूझ रहा है. नेशनल एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स एसोसिएशन (NATCA) ने भी इस कदम का स्वागत किया है, बशर्ते सुरक्षा के कड़े मानकों के साथ कोई समझौता न हो.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन