10th June 2026

BREAKING NEWS

SAGES में बदला जाएगा चयन प्रक्रिया का तरीका; शिक्षा मंत्री ने दी अहम जानकारी

12वीं तक मुफ्त शिक्षा का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

दल से बिछड़े हाथी का आतंक… पति-पत्नी को रौंदकर मौत के घाट उतारा, पूरे इलाके में दहशत

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अलर्ट… 10-12 जून के बीच कई रेलगाड़ियां रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन शामिल है या नहीं

रायपुर में ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत ने साथ देखी फिल्म

Advertisment

CG CRIME : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का बड़ा खुलासा, 54 किलो नशे के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Media Yodha Desk Tue, Apr 14, 2026

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है.

मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन